फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झुलनीपुर में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जा रहा था सरिया

Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र के गांव झुलनीपुर में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरिया को बहुआर से झुलनीपुर ले जा रहे थे। इसी बीच झुलनीपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चालक जान बचाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद नहर से सुरक्षित बाहर निकाले गए मजदूर राजीव और आकाश निवासी जकाई थाना नारंगी जनपद फिरोजाबाद बदहवास थे। कुछ देर बाद होश आने पर दोनों ने बताया कि झुलनीपुर गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर वह लोग मजदूरी करते हैं।

निर्माण कार्य में प्रयोग करने के लिए सरिया लेने दो अन्य साथी संजय निवासी गणर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर और रवि निवासी पथरा बाजार थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के साथ बहुआर बाजार गए थे। जहां से वह लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया को लोड कर झुलनीपुर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह लोग झुलनीपुर गांव के पास खड्डा नहर पटरी मार्ग पर पहुंचे थे। इसी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। उसके बाद पलक झपके ही वह लोग सरिया लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ नहर में जा गिरे। गनीमत रहा की लोगों के प्रयास से उनकी जान बच गई है। फिलहाल दो साथी अभी भी लापता हैं।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। लापता दो मजदूरों की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें