फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेक्रेटरी ने दो बार पत्नी का कराया गर्भपात

Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सेक्रेटरी की पत्नी ने पति पर दो बार गर्भपात कराने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को पति समेत पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च 2020 को उसकी शादी गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) के पद पर महराजगंज जिले के एक ब्लॉक में तैनात हैं। शादी के कुछ दिन तक परिवार में सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद पति और अन्य परिजनों का व्यवहार बदल गया। वह दहेज की मांग करने लगे। इसी बीच वह छह माह की गर्भवती हो गई।
आरोप है कि 10 फरवरी 2021 को सुबह आठ बजे पति ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी बेरहमी से पहले पिटाई की। फिर तबीयत बिगड़ने पर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर स्थित एक क्लीनिक पर ले जाकर गर्भपात करा दिया। छह माह बाद दूसरी बार गर्भवती हुई तो पति और उसके परिजन कहने लगे कि जब तक दहेज मांग कर नहीं लाओगी, तब तक तुम्हे बच्चा पैदा नहीं करने देंगे। पति ने जबरन 21 जुलाई 2021 को फरेंदा स्थित एक हास्पिटल में गर्भपात करा दिया। उसके बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे। आठ फरवरी 2024 को पति ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर घर से निकल दिया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना ओझा से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।





पहले से शादीशुदा था आरोपी सेक्रेटरी



पीड़िता ने बताया कि पति पहले से शादीशुदा था। पति ने उसके परिजनों को झांसे में लेकर शादी रचाई। शादी के बाद पता चला की पति की पूर्व में शादी हुई थी। जिसे बिना तलाक दिए ही उससे शादी रचा ली। इतना ही नहीं आरोपी पति का अब सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसे भी झांसे में लेकर वह शादी करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें