फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों, असहायों व वृद्धों के घर पहुंचेगा राशन

Fri, 04 Jan 2019 12:18 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दिव्यांगजनों, असहायों व वृद्धों के घर पहुंचेगा राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में असहाय, दिव्यांगजन, वृद्ध आदि जरूरतमंद लोगों को घर पर राशन पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से प्रशासन व जिला पूर्ति विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से फूड सिक्योरिटी योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत शामिल परिवारों को प्रत्येक माह सस्ते दर पर राशन उपलब्ध होगा। इससे जिले में अब कोई भूखा नहीं रहेगा।      
विज्ञापन

  
योजना के तहत पात्र परिवारों को शामिल करने के लिए जिले में सर्वे किया जा रहा है। परिवार के सदस्य को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन किलो गेहूं, तीन रुपये किलो के हिसाब से दो किलो चावल सहित कुल पांच किलो राशन दिया जा रहा है। अब जनपद में वृद्ध, असहाय, दिव्यांगजन आदि को उनके घर पर राशन पहुंचाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। यह योजना संचालित करने के लिए सरकार का मकसद यह है कि कोई भूखा न रहे। योजना के तहत भिक्षावृत्ति, खोमचे व फेरी वाले, जूते व चप्पलों की मरम्मत करने वाले, कुष्ठ रोगी, दैनिक वेतन भोगी मजदूर, पल्लेदार, भूमिहीन मजदूरों के परिवार, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, परित्यक्त महिलाएं, असहाय, वृद्ध और दिव्यांगजन आदि को लाभ दिए जाएंगे। पात्र लोगों की पहचान के लिए टीम बनाई गई है। इसमें नगर पालिका के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल आदि शामिल किए गए हैं।        आपूर्ति निरीक्षक विद्या निवास मिश्र ने बताया कि पात्रों को प्रति कॉर्ड 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। डीलर के माध्यम से असहाय, वृद्ध, दिव्यांगजन आदि को घर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। राशन प्रत्येक माह के पांच से 20 तारीख तक उपलब्ध कराना होगा। राशन पर्यवेक्षण अधिकारी की मौजूदगी में घर पहुंचेगा। वंचित को अन्न विशेष अभियान के तहत राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए जिले की सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम बना गए हैं। जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का अविलंब निस्तारण किया जाएगा। एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि वंचित को अन्न विशेष अभियान की शुरूआत हो चुकी है। योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जरूरतमंदों को बेहतर ढंग से योजना का लाभ देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें