फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा ने निकाला जुलूस

Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बहुजन क्रांति मोर्चा ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक को रिहा करने व ईवीएम की बजाय बैलेट से चुनाव कराने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सक्सेना चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने   चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के जिला संयोजक मनीष कुमार का कहना था कि 22 अक्तूबर को अहमदाबाद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगाया कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। इसमें तमाम लोगों को गंभीर चोटें आईं। इस मौके पर रमेश कुमार, वसी अहमद, दरोगा प्रसाद सोनी, शैलेंद्र कुमार, प्रभुनाथ, श्रीलाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें