फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बदलने से गले में खराश की हो रही समस्या, बढ़ गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 25 से 30 मरीज ओपीडी में करा रहे इलाज
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों गले में खराश और संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में लापरवाही बरतने के कारण यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों रोजाना करीब 25 से 30 मरीज गले में खराश, सूजन और दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले ओपीडी में गले में खराश से परेशान 10-15 मरीज पहुंचते थे। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण शरीर जल्दी प्रभावित हो जाता है, इससे गले में इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन




डॉ. अनूप सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के अनुरूप सावधानी बरतें। खासकर ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और फ्रिज का ठंडा पानी पीने से परहेज करें। इसके अलावा धूल और प्रदूषण से बचने के लिए बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि यदि गले में खराश, दर्द या खांसी की समस्या लगातार बनी रहती है तो खुद से दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। समय पर इलाज कराने से बीमारी गंभीर होने से बच सकती है। डॉ. अनूप सिंह ने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें