सोनौली। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को कोतवाल विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आसपास के रास्तों की स्थिति की जानकारी ली। आयोजकों से कहा गया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, को असुविधा न होने पाए।