सिसवा बाजार। कस्बे में सोमवार की रात चोरी गई एक बाइक को सिसवा चौकी पुलिस ने आठ घंटे में बरामद कर वाहन स्वामी को सौंप दिया। कस्बे के मीराबाई नगर निवासी अभिषेक पाठक अपनी बाइक सिसवा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कुछ सामान खरीदने चले गए थोड़ी देर जब वे वापस आए तो उनकी बाइक अपनी जगह से गायब मिली। काफी खोज बिन के बाद वे सिसवा नगर चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तहरीर मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज के नेतृत्व में टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही चोरी गई बाइक को सबया के पास से लावारिश हालत बरामद कर वाहन स्वामी को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने वाहन बरामद किये जाने की घटना की पुष्टि की।