फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने किया मुकदमे का अल्पीकरण

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला बटौरा में सोमवार की रात दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के विपरीत मामूली धाराओं में आरोपियों को पाबंद कर उपजिलाधिकारी सदर के कोर्ट में पेश किया। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने इस मामले में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रामदयाल यादव ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने आरोप लगाया था। तहरीर में लिखा था कि सोमवार रात वह सड़क पर टहल रहा था। घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पूरे गांव में हथियार लहराते हुए दहशत फैला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा।
उन्होंने इस मामले में कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर तब सवाल खड़ा करते हुए मुकदमे का अल्पीकरण करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने तीनों आरोपियों मुनील, रघुराई और कैलाश को जेल भेज दिया। एसडीएम सदर मो. जसीम ने बताया कि गुनहगार कोई भी हो कानून उसके साथ सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें