संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव महुआ नंबर एक टोला गोपालापुर में मंगलवार को मिट्टी ग्राम गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के महुआवा नंबर एक टोला गोपलापुर के जितेन्द्र यादव अपने घर पर मिट्टी गिरा रहे थे। इस दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी गिराने से रोक रहे थे, तो कहा सुनी हो और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के जितेन्द्र यादव 25, मनोज यादव 35,कमलावती 50, संध्या 24, लक्ष्मी 30, रागिनी 5 व रीना 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराई। जितेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली से अपने खेत से मिट्टी ले जा रहे थे। पुरानी रंजिश में विरोधी अपने घर के सामने भाई को ट्रैक्टर ट्राली के साथ रोक कर बंधक बना लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर जब पूछने लगे कि क्यों बंधक बनाए तो विपक्षी लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।