फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिला सरकारी योजानाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
ये बातें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहीं। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से संबंधित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, सुदृढ़ आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की संकल्पना और जनपद की विकास गाथा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अवलोकन किया।
अपने संबोधन में महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति कर रही है तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण हेतु सरकार सतत प्रयासरत है।
कार्यक्रम में प्रबुद्धजन वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. शांति शरण मिश्रा ने शिक्षा क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों, निपुण भारत मिशन एवं समग्र शिक्षा अभियान के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। डॉ. सूरज सिंह ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। वहीं प्रभाकर द्विवेदी, अरुण शुक्ला तथा जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, प्रबुद्धजन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें