महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत में शनिवार को पुराने नगर पंचायत ऑफिस के बगल में एक गुमटी में शराब बेचते व्यक्ति को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज पनियरा मृत्युंजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान पनियरा निवासी सदानंद मद्धेशिया के रूप में हुई। उसके पास से झोले में 15 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद की गई। आबकारी एक्ट के तहत उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।