फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबया के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

Thu, 02 Aug 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सबया के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा सबया में प्रधानमंत्री व शौचालय दिलाने में गड़बड़ी तथा कोटेदार पर कार्डधारकों को खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए सिसवा-निचलौल मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम निचलौल ने प्रदर्शनकारियों को शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके लोगों ने जाम समाप्त किया।  
विज्ञापन


गांव के लोगों ने आरोप था कि बुधवार को ग्राम सबया के पंचायत सचिवालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया लेकिन इस बैठक में सार्थक चर्चा नहीं हो सकी। इस वजह से उन लोगों ने सड़क जाम कर गुस्से का इजहार किया गया। सुधा, उत्तीम कुशवाहा, कोइली, संजू, अंगीरा, मुन्नी, विमला, यशोदा, गोपी, राजू विश्वकर्मा, मरियम, मेवालाल, पाना देवी, जितेंद्र चौहान आदि ने बताया कि गांव में जिनके पास पक्के मकान हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। उनका आरोप था कि शौचालय देने में भी मनमानी की गई है। राशन कार्ड पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें