फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्याय की राह होगी आसान, हेल्प डेस्क पर अधिवक्ता तैनात

Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गरीब एवं कमजोर लैगिंग हिंसा की पीड़िताओं को विधिक सहायता के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब जिले के सभी थानों पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर कानूनी मदद के लिए अधिवक्ता तैनात किए जाएंगे। पीड़िताएं इनके निशुल्क विधिक सहायता ले सकेंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गाें को निशुल्क विधिक सहायता के लिए थानों पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिस पर गरीब एवं कमजोर लैगिंक हिंसा की पीड़िताओं को विधिक सहायता के लिए सभी थानों पर अधिवक्ता की तैनाती की गई है। उनके नाम के प्रचार-प्रसार के लिए थानों व पुलिस कार्यालयों पर पोस्टर लगाया गया है। अधिवक्ताओं से महिला व बालिकाएं किसी भी प्रकार की परामर्श ले सकती हैं। कानूनी कार्यों के लिए अधिवक्ता की सुविधा, कोर्ट फीस, विधिक दस्तावेज के अनुवाद सहित अपील की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें