फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बंद रहने से हलकान रहे जरुरतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के बंद रहने से हलकान रहे जरूरतमंद
विज्ञापन

महराजगंज। लाकडाउन में उत्पन्न हुए विपरीत हालात में जरूरतमंद धन के लिए हलकान रह रहे हैं। मंगलवार को बैंकों में छुट्टी होने की वजह से उन्हें काफी समस्या आई जो सीधे बैंक से पैसा निकालने आए थे। बंदी की वजह से बिना धन प्राप्त किए वे निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना के कारण उत्पन्न हुए हालात से गरीबों, कृषकों व विभिन्न वर्गों के खाते में धनराशि भेजने के बाद शासन जहां राहत के अगले प्रयासों पर विचार कर रही है वहीं जरुरतमंदों को धन निकालने में भी विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोगों ने अपन काम निपटाया। बहुत से लोग भीड़ से बचने के लिए मंगलवार को बैंक पहुंचने की सोची, जब वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि आंबेडकर जयंती के कारण बैंक बंद है। बैंक बंद होने की वजह से गरीब व किसान अत्यंत निराश हुए। निराशा का कारण था कि दूरदराज से वे हिम्मत जुटा कर किसी तरह बैंक आए भी तो बैंक बंद मिला। कार्ड न होने की वजह से कुछ लोगों को एटीएम का भी लाभ नहीं मिल सका, जिससे वे निराश लौट गए। बसडीला के सितई, पड़री के रामप्रीत ने बताया कि उन्हें धन की आवश्यकता थी। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंबेडकर जयंती के कारण बैंकों में छुट्टी है। इस हालात में समस्या हो सकती है। बुधवार को शाखा खुलेगी व लोगों को राहत देने की पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें