फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवती को पीटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने युवती को पीटा, गंभीर
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के टिकुलहिया गांव में शुक्रवार दोपहर में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से एक युवती पर हमला बोल उसकी कान तोड़ दी। मौके से आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को टिकुलहिया निवासी पीड़ित युवती की मां अमीना खातून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती की मां अमीना खातून ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में घर पर अकेली लकड़ी रहमतुल निशा को देख मनबढ़ों ने लाठी-डंडों के साथ हमला दिया। उसके बाद मनबढ़ों ने बेटी की बेरहमी से पिटाई करते हुए कान तोड़ दी। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी मुख्तार, वंशल्ली, कयामुद्दीन, मोथा निवासी टिकुलहिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें