फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक ने बृजमनगंज के व्यापारियों की सुनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज में पटरी व सब्जी-फल व्यापारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने का विरोध हो रहा है। इस बीच मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया और निर्णय लिया कि साप्ताहिक बाजार पहले की तरह अपने पुराने स्थान पर ही लगेगा। मुख्य मार्ग छोड़कर कस्बे में सब्जी-फल की दुकानें लगाई जा सकेंगी और वेंडिंग जोन में दुकानें स्वेच्छा से लगाई जाएंगी। किसी व्यापारी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। बुधवार को व्यापारी प्रतिनिधिमंडल विधायक के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात करेगा। इस दौरान दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, रूपनारायण जायसवाल, कुन्नू चौधरी, बबलू जायसवाल, महेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें