फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदमाशों ने चाकू दिखाकर दुकानदार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने चाकू दिखाकर दुकानदार को लूटा
विज्ञापन

निचलौल-चिउटहा मार्ग पर आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के निकट शनिवार देर रात बदमाशों ने दुकानदार को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद बदमाश चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के देउरवा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर बाजार में गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार देर रात दुकान से देउरवा स्थित घर के लिए निकला। निचलौल शहर से आगे निचलौल-चिउटहा मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के निकट बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। अभी वह कुछ समझते कि बदमाशों ने चाकू गले पर सटा दिया। इसके बाद पास में रखे नकदी और मोबाइल फोन को लूट लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें