फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर तोड़ा हाथ

Mon, 14 Apr 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को कुछ मनबढ़ों ने घेरकर हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार युवक का हाथ टूट गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी शत्रुध्न मिश्रा (45) बाइक से ठूठीबारी की ओर से घर लौट रहे थे। अभी वह सिरौली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया।
अभी वह कुछ समझने का प्रयास करते तभी आरोपियों ने हेलमेट और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें शत्रुघ्न का हाथ टूट गया। घायल शत्रुघ्न की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार के अनुसार वाहन ओवरटेक करने की बात को लेकर मारपीट हुई है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें