फरेंदा क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय अधेड़ ने चार वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी बहन ने दौड़ कर बालिका को अधेड़ के चंगुल से मुक्त कराया। नाराज गांव के लोगों ने अधेड़ की पिटाई के बाद मुंह पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब चार वर्षीय बालिका घर के बगल में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही 55 वर्षीय अधेड़ रामनारायण बच्ची को बहला फुसला कर अपने पुराने घर के छत पर ले गया। जहां उसके साथ मनमानी करने लगा। इस पर बच्ची चिल्लाने लगी। घर के बगल से गुजर रही उसकी बड़ी बहन ने चीख सुनी तो आवाज की ओर दौड़ पड़ी।
वहां पहुंची तो देखा कि अधेड़ उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थित में था। बड़ी बहन के चिल्लाने पर गांव के और लोग भी इकठ्ठा हो गए। गांव के लोगों और महिलाओं नें अधेड़ को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। फिर मुंह पर कालिख पोत कर उसे चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाया। घटना की सूचना पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने ले आयी।
गांव के लोगों ने बताया कि अधेड़ ने इसके पहले भी दो बार इस तरह की घटना अंजाम दे चुका है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची के साथ उसका पिता थाने आया। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।