फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मंगलवार को मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर प्रभावी नीति बनाई जाए। उन कार्यों से ग्राम पंचायत को मुक्त रखा जाए जिससे विकास प्रभावित हो सकता है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि गांव के विकास को लेकर जिन खातों के संचालन की व्यवस्था बनाई गई है सिर्फ उसी से कार्य को कराया जाए। अन्य भुगतान को इससे दूर रखा जाए। अपने ज्ञापन मे संगठन ने ग्राम पंचायतों में आदर्श व्यवस्था लागू किए जाने, पंचायत सहायकों के मानदेय की व्यवस्था शासन स्तर से किए जाने, माह में एक बार पंचायत दिवस मनाए जाने, पंचायत से जुड़े सभी कर्मियों के उपस्थिति के प्रमाणन व निलंबन के संस्तुति का अधिकार ग्राम पंचायतों को देने, प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने, प्रधान की झूठी शिकायत करने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने, जिला योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व दिए जाने, दस लाख रुपये तक के कार्य को आगणन पास कराने का पूर्ण अधिकार ग्राम सभा को देने, सुधार आयोग की सभी प्रमुख सिफारिशों को प्रदेश में लागू किए जाने, मूल्य निर्धारण का कार्य एजेंसी से कराए जाने आदि की मांग की। इस दौरान अशोक यादव, कमलेश वर्मा, अंबरीश शाही, दिनेश जायसवाल, रघुनाथ पटेल, जितेंद्र चौधरी, अवध किशोर, सच्चिदानंद मौर्य,दीनानाथ, ब्रह्मानंद पटेल, महेंद्र पाल, रमेश सिंह च उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें