फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसआईआर का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
परमेश्वर सिंह मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज पर आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

फरेंदा। भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर को लेकर मंगलवार को परमेश्वर सिंह मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज मधुकरपुर महदेवा में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सभी मंडल अध्यक्षों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में किसी भी फर्जी नाम को जोड़ने से रोकना है। साथ ही सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। यह अभियान को लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी बूथ पर कोई फर्जी नाम न जुड़ने पाए। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल होने चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए घर-घर संपर्क करें और उनका गणना पत्रक भरवाने में निरंतर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहें। इस दौरान जिला मंत्री राजेश यादव, मधुर सिंह, शिवेंद्र चौधरी, अरूण शुक्ला, विवेका पांडेय, प्रमोद तिवारी, परमात्मा अग्रहरी, शैलेंष पांडेय, बृजेश चौधरी, गुलाब चौरसिया, हीरा गुप्ता, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें