फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसी के घर से युवती को भगा ले गया प्रेमी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती अपनी मौसी के घर गई थी, जहां से मौका पाकर युवक उसे लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला। युवती के पिता ने थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक अभय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें