लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा चौराहे पर स्थित गारमेंट की एक दुकान पर दबंगों ने दिन दहाड़े जबरन दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान सड़क पर फेक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़ित गनेश्वर त्रिपाठी ग्राम बकैनिया हरैया की तहरीर के मुताबिक, उनका निजी गारमेंट की दुकान बेलवा चौराहे पर है। सोमवार को दिन में कुछ लोग बेलवा चौराहे की दुकान पर आए और सारा सामान बाहर फेंक दिए। दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपये उठा ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि दबंग मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। सूचना देने पर मौके पर मुकामी पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि दुकानदार मकान की रजिस्ट्री करा लिए थे, जिसे लेकर मकान मलिक के बच्चे नाराज थे। मामले की जांच की जा रही है। संवाद