फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर अड़े वकील

Tue, 19 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाणिज्य कर विभाग गोरखपुर के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती है। हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन


टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी मणि का कहना है कि गोरखपुर वाणिज्य कर के घूस लेने वाले अधिकारी विनय गुप्ता पर कार्रवाई होने तक धरना और हड़ताल जारी रहेगी। संगठन के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि विभाग में घूस खोरी चरम पर है।

आनलाइन व्यवस्था होने के बाद भी पंजीयन में जांच के नाम पर रकम की मांग की जाती है। उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि दो वर्ष की नौकरी में गोरखपुर एवं लखनऊ में मकान बन जाता है। संगठन के मंत्री आलोक जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर के अधिकारी विनय गुप्ता रुपये की मांग करते है।
विज्ञापन


उक्त अधिकारी  पर कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कोषाध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने अधिवक्ता हितों में अनवरत संघर्ष की घोषणा की। अधिवक्ता हैदर अली, संरक्षक जेपी मिश्रा, संगठन के पूर्व अध्यक्ष डीके सिंह ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की व हड़ताल का समर्थन किया।

और घूस के आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। मनोज गुप्ता, सुभाष जायसवाल, आलोक कुमार, उत्तम चतुर्वेदी, मनोज केसरी, कपिल देव प्रजापति, रामआशीष जायसवाल, अश्विनी रौनियार, अनिल गुप्त, राकेश सिंह, उमेश विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें