फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन15 नामांकन

Sun, 20 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल 15 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष के चार, उपाध्यक्ष के एक, महामंत्री के तीन, संयुक्तमंत्री के पांच और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिला किया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अविनाश कुमार, आशीष राज, बजरंगी गुप्ता और संदीप कन्नौजिया, उपाध्यक्ष पद के लिए अवधनाथ शर्मा, महामंत्री पद के लिए तारकेश्वर शुक्ला, वीरू गौड़ व रवींद्र कुमार, संयुक्तमंत्री पद के लिए अरुण कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप, टाइसन मौर्य के अतिरिक्त छात्रा रेनू गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए नारायण दत्त उपाध्याय व पिन्टू पासवान ने पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र एवं नियंता मंडल के सदस्य शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने जाने वाले छात्रों पर नजर रखे हुए है। जबकि पुुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था रखने के लिए नगर के चौकी इंचार्ज अंजनी राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


 मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की पूर्व तिथि 24 दिसंबर को बारावफात का अवकाश होने के कारण मतदान अब 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसकी सूचना सभी प्रत्याशियों को दी जा चुकी है।
नामांकन के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. केआर यादव के साथ ही महाविद्यालय के डा.ॅ विजया आनन्द मिश्र, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, डॉ. शांतिशरण मिश्र, जावेद अली, सिद्दीकी, प्रणय गौतम, नरेन्द्र नाथ सिंह, शमसाद अहमद, आदित्य, विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें