फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल में दलालों की दखल बढ़ी, मरीजों का शोषण

Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ब्लड सैंपल लेता पैथालाजी संचालक। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों का दलाल शोषण कर रहे हैं। निजी लैब से जुड़े दलाल अस्पताल में रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए ले जाते हैं। इसके एवज में उनको रकम मिलती है। एक मरीज की जांच कम से कम 700 से 1000 रुपये में होती है।
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टर अस्पताल के लैब में जांच के लिए भेजते हैं, लेकिन दलाल उनको गुमराह कर देते हैं। बृहस्पतिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक व्यक्ति मरीज की जांच का ब्लड सेंपल लेता दिख रहा है। उक्त वीडियो जिला अस्पताल की ओपीडी के (मन कक्षा) मनोवैज्ञानिक रोगियों की थेरेपी का कक्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें रक्त का नमूना लेने वाला निजी पैथालाजी का दलाल बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक यह बिना विभाग की साठगांठ के संभव नहीं हो सकता। सूत्रों की मानें तो ओपीडी के सामने निजी पैथालाजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल स्टोर से जुडे दलाल घुमते रहते हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से अस्पताल में आने-जाने वालों पर नजर रहती है। इस तरह की गतिविधि की जा रही है तो जांच करवाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें