फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पंकज को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि

Sun, 17 Feb 2019 12:21 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
शहीद पंकज को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी को शनिवार को चार वर्षीय बेटे प्रतीक ने मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। बाबा की गोद में बैठकर पिता की चिता के फेरे लगा रहे मासूम को तो इसका अहसास भी नहीं था कि वह अपने पिता को सदा-सदा के लिए खो चुका है। हालांकि नन्हें हाथों से चिता को आग लगाई तो उसकी भी आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन


इसके पहले केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के साथ सांसद पंकज चौधरी, डीएम अमरनाथ उपाध्याय, एएसपी आशुतोष शुक्ला, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, आईजी जगनारायण सिंह की मौजूदगी में शहीद पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। यहां से त्रिमुहानी घाट के लिए अंतिम यात्रा शुरू हुई। वहां शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि शहीद की शहादत बेकार नहीं जाएगी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान विधायक दयाशंकर सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, रामप्रकाश सिंह, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें