फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय मीडिया टीम ने 9 रन से लुंबिनी प्रेस क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल–भारत मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के भैरहवा में आयोजित द्वितीय नेपाल भारत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराजगंज प्रेस क्लब ने लुंबिनी प्रेस क्लब नेपाल को 9 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन लुंबिनी प्रेस क्लब तथा सह-आयोजन रुपन्देही क्रिकेट संघ द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में लुंबिनी प्रेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महाराजगंज प्रेस क्लब ने निर्धारित ओवरों में 144 रन बनाकर नेपाल की टीम के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लुंबिनी प्रेस क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 136 रन ही बना सकी। नेपाल की ओर से सचिन चौधरी ने नाबाद रहकर शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 9 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता महाराजगंज प्रेस क्लब को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता लुंबिनी प्रेस क्लब को भी नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में महाराजगंज प्रेस क्लब के अनुज कनौजिया को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। लुम्बिनी प्रेस क्लब के सचिन चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, प्रकाश न्यौपाने को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा दीपेन्द्र बडुवाल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें