फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौकी प्रभारी पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया टोला गोठवा निवासी एक महिला ने चौकी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी ने भी महिला पर दांत से हाथ पर काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला अपने ससुर के साथ हुए विवाद को लेकर रविवार दोपहर कोल्हुई थाने पहुंची थी। आरोप है कि इसके बाद एक चौकी प्रभारी ने फोन कर उसे चौकी पर बुलाया। मामले में बातचीत के लिए महिला के भाई और उसके ससुर मोहम्मद कैश को भी चौकी पर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।
दोनों पक्षों में कहासुनी और खींचतान होने लगी, जिस पर पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मामले में महिला ने चौकी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके भाई को भी पुलिस चौकी में बैठा लिया गया है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए थे और खींचतान करने लगे। उन्होंने कहा कि जब वह दोनों को छुड़ाने पहुंचे तो महिला ने उनके हाथ पर दांत से काट लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बहू और ससुर के बीच विवाद हुआ था। उनको चौकी पर बुलाकर दोनों पक्षों के बीच मामले को शांत कराया गया है। महिला के साथ मारपीट किए जाने की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें