फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटकता मिला 11 वीं के छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना के टोला भकटोलिया निवासी एक किशोर का शव मंगलवार की शाम घर में कमरे में लगे पंखे में गमछे से बने फंदे से लटकता मिला। वह मौलागंज में स्थित एक कॉलेज में 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिथिलेश (16 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण की उसके कॉलेज में परीक्षा चल रही थी मंगलवार को उसका का गणित का पेपर था। शाम करीब 4 बजे वह घर लौटा। उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। देर शाम परिजन खेत से वापस आए तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर कमरे में मिथिलेश का शव फंदे से लटका मिला। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
परिजन उसे मौलागंज चौराहे के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लक्ष्मण मुंबई की स्टील कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई विमलेश, संदीप और छोटा भाई सनी पढ़ाई कर रहे हैं। मां प्रमिला, दादी शांति देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें