फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ध्वज का बताया इतिहास

Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुलिस ध्वज का बताया इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को पुलिस ध्वज दिवस मनाया गया। इसमें एसपी आरपी सिंह ने पुलिस ध्वज के इतिहास और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। इसलिए 23 नवंबर पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुलिस ध्वज फहराने के बाद सम्मान की अनुभूति होती है। पुलिस के अनगिनत बलिदानों के बाद ध्वज उपलब्ध हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में पुलिस को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम सभी लोग इन नई चुनौतियों का सामना करते हुए अपराध और अपराधियों से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि प्रदेश की जनता चैन की जिंदगी जी सके। कानून व्यवस्था कायम रखने पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस साइबर अपराध, आतंकवाद, सांप्रदायिक उन्माद, आंतरिक सुरक्षा जैसे मसलों पर जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने पुलिस के जवानों को अपराध पर नियंत्रण के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि ईश्वर ने यह अवसर दिया है कि हम पीड़ितों का सहयोग करें और उनको न्याय दिलाएं। इस अवसर को ईश्वर का आशीर्वाद मानकर निष्पक्षता पूर्वक कार्य करना चाहिए। ताकि पुलिस ध्वज का गरिमा बढ़े। हमारे ऊपर सबकी नजर होती है, इसलिए ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे पुलिस बल को नजर झुकानी पड़े। हमको यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। इस अवसर पर सीओ सदर एमपी सिंह सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें