युवती ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में केस कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक पर इलाज कराने गई युवती ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है।
27 अक्तूबर की शाम को दूसरे गांव की एक युवती को उसके घरवाले तांत्रिक राजेश शर्मा निवासी मोहद्दीनपुर के पास झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। तांत्रिक ने कहा कि उसे रात में यही रुकना पड़ेगा। युवती का आरोप है कि उसको रात में तांत्रिक ने अपने पास बुलाया और झाड़ फूंक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने शोर मचाया और रोते हुए तांत्रिक की कारस्तानी अपनी मां को बताई। युवती को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।