नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक चार दिन पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे नौतनवा कस्बा के बनैलिया मंदिर चौराहे के पास से पुलिस ने युवक व किशोरी को बरामद कर लिया। सोमवार को युवक को न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया व किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।