युवती ने की शादी तो हुई मारपीट
चौक बाजार(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में एक ही समुदाय के दो पक्षों में रविवार की रात जमकर मारपीट हुई। एक महिला को काफी चोटें आईं। उसका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों की रजामंदी के बगैर गांव के स्वजातीय युवक से एसडीएम कोर्ट शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन युवक के यहां पहुंच गए और युवती को जबरदस्ती घर लाने की कोशिश कर रहे थे। युवती के मना करने पर परिजन मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान युवक के घर वालों में एक महिला को गंभीर चोटें आईं। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद