फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में फल वितरित किया गया

Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
फल बांटा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया गया। सोमवार को ताजा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराने के क्रम में जिले में योजना की शुरूआत फल दिवस के रूप में किया गया।
विज्ञापन

  सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय पर इसका शुभारंभ एसडीएम सदर चंद्र पाल तिवारी, बीएसए  जावेद आलम आजमी ने बच्चों को फल वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम के परिसर में एसडीएम बीएसए द्वारा पौधरोपण भी किया गया। एसडीएम चंद्र पाल ने कहा कि पौधे हमारे स्वस्थ्य जीवन का आधार है। लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए। बीएसए जावेद आलम ने कहा कि इस योजना से बच्चों में फलों के माध्यम से पोषक तत्व की वृद्धि होगी। साथ ही अविभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य को लेकरा जागरूक होना पड़ेगा। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ पौधों को लगाने एवं बचाने तथा पालिथिन को उपयोग न करने के संबध में शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजया आंनदश, जिला समन्वयक, मिड डे मिल शैलेेंद्र वर्मा, सह समन्वयक रेयाज अहमद खान, प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह, अमर नाथ तिवारी,अमेंद्र बहाद़ुर सिंह, वार्ड सभासद राघवेंद्र मिश्रा, नर्मदाचंद, अध्यापक राकेश कुमार, मौसम, अमिता पांडे, परोमिता, रेनू सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें