फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए पूर्व चेयरमैन ने रोकी सड़क

Tue, 14 Jun 2016 12:33 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा के रेलवे स्टेशन माल गोदाम की सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के नेतृत्व में सोमवार को प्रदर्शन किया। मालगोदाम रोड पर जाम लगाकर लोग धरने पर बैठ गए। पांच घंटे बाद ठेकेदार ने काम शुरू कराया तब जाकर लोग हटे और रास्ता खुला।
विज्ञापन


मालगोदाम रोड पर कीचड़ और गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों ने बीते नौ जून को रास्ते को चार घंटे तक बंदकर प्रदर्शन किया था। तब रेलवे के सेक्शन इंजिनियर राजकुमार ने रविवार से सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। जब रविवार को सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोग नाराज हो उठे।

सुबह 10 बजे से मालगोदाम रोड पर लोडर खड़ा जाम कर दिया और धरने पर बैठ कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने रेलवे प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि मालगोदाम की सड़क निर्माण को लेकर बीजेपी सांसद और स्थानीय बीजेपी नेता राजनीति कर रहे हैं। जबकि इस सड़क से निकलने वाले मालवाहक वाहनों के चलते भारी मात्रा में कीचड़ और गंदगी नगर में फैल रही है।
विज्ञापन


जिससे स्थानीय व्यापारियों के साथ राहगीरों को भी भारी समस्या हो रही है। दोपहर दो बजे ठेकेदार द्वारा गिट्टी गिराकर सड़क निर्माण शुरू किए जाने के बाद धरना खत्म हुआ।   इस मौके पर सहेन्द्र सिंह, रामनरायन गौतम, मनोज जायसवाल, संजय सिंह, ज्ञानेश सिंह, शहनवाज खान, राजा आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें