फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सांपों की झुंड की जांच करने पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी

Thu, 22 May 2025 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। हरदीडाली चौराहे पर सांपों के झुंड की बृहस्पतिवार को जांच करने वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह नवनिर्मित मकान पर पहुंचे। उन्होंने गृह स्वामी से पूछताछ की। इसमें कुछ खास बात सामने निकल कर नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर वीरेंद्र गुप्ता के घर में पिछले दिनों सांपों का झुंड दिखाई दिया, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा थी। इसका संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा जितेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचकर गृह स्वामी वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी ऊषा देवी मौके पर मिलीं।
उन्होंने बताया कि इतने सांप कहा से आए इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जमीन चंद्रशेखर मिश्र से खरीदकर मकान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान बनवाया है। ग्रामीण हरिदर्शन यादव, रत्नेश, कमलेश, अतुल आदि ने बताया कि इतने सांप निकलना आश्चर्यजनक है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हरदीडाली चौराहे पर वीरेंद्र गुप्ता के घर से शौचालय की टंकी से सांपों का झुंड निकलने की हकीकत जांची गई, जिसमें गांव के राजकुमार गौड़, प्रमोद कुमार, चीनक आदि से भी पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना इस क्षेत्र में कभी भी नहीं घटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें