फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्य टीम ने जांच के लिए भेजे आठ नमूने

Sat, 20 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
दुकानों से सेंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्रि को देखते हुए आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान आठ नमूने एकत्र कर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण अभियान की शुरुआत फरेंदा रोड से हुई। प्रोविजन स्टोर का मुआयना कर किशमिश (अंजनी ब्रांड) का नमूना लिया गया। इसी क्रम में कोतवाली के सामने स्थित प्रोविजन स्टोर से काजू (साइन ब्रांड) का सैंपल संग्रहित किया गया।
टीम ने दुकानों की स्वच्छता, स्टोरेज व्यवस्था और लेबलिंग की भी बारीकी से जांच की, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी या घटिया माल न मिले। मिठौरा बाजार में किराने की दुकान से किशमिश (गुडलाइफ ब्रांड) और खजूर (कीमिया गोल्ड ब्रांड) के नमूने लिए गए। नवरात्रि में व्रत-उपवास के दौरान ये सामग्री विशेष रूप से प्रासंगिक हैं। इसलिए इनकी शुद्धता पर अतिरिक्त जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें