फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली-धनगड़ा मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसे में सिरसिया मलमलिया निवासी शिवधर यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि घायल को ले जाने के लिए 108 नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन काफी देर तक सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन ने टेंपो की व्यवस्था की। इसी बीच निजी एंबुलेंस भी सीएचसी पहुंच गई और घायल को उसमें शिफ्ट करने लगे। तभी सरकारी एंबुलेंस भी पहुंच गई। चालक और अटेंडेंट ने मरीज को अपनी गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया लेकिन परिजन निजी एंबुलेंस से ही उन्हें गोरखपुर के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें