फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल्द बदली नजर आएगी शहर की सूरत, लाल रंग में दिखेंंगी दुकानें

Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीते दिनों प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में शहर को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया था। टेराकोटा रेड कलर में शहर के किनारे की दुकानों का रंग करने की बात पर सहमति बनी थी। आने वाले दिनों में शहर में दुकानों की तस्वीर बदली नजर आएगी, दुकानों का रंग तो लिखावट सफेद होगा। एकरूपता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हाईवे के किनारे नाली से अतिक्रमण भी हटेगा।
विज्ञापन

फरेंदा मार्ग पर स्थित दुकानों में एकरुपता लाने व सुंदरीकरण को देखते हुए दुकानों का रंग एक समान रखने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर-फरेंदा मार्ग पर मुख्य बाजार को एक मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें विशिष्ट वेंडिंग जोन, शौचालय, पार्किंग, आकर्षक लाइटिंग सहित विभिन्न कार्य होंगे।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे पोल व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया गया है। महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर एवं नगर में स्थित एनएच-730 पर दुकानों के शेड ज्यादा बाहर न निकाला जाए। इसकी निगरानी की जाएगी। सड़क किनारे बनी नाली से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क के किनारे लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रतिदिन कूड़ा उठाने के लिए हर माह दुकानों से यूजर चार्ज लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

पार्किंग, शौचालय और वेंडिंग जोन का निर्माण करें

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार सभी साइनेज को लगवाएं। साथ ही अस्थाई पार्किंग और चौराहों पर बोर्ड लगवाएं, ताकि मुख्य बाजार को जाम की समस्या से मुक्त रखा जा सके। नगर पालिका को उपयुक्त स्थल पर पार्किंग, शौचालय और वेंडिंग जोन का निर्माण सुनिश्चित करें। साथ ही सड़क के दोनों ओर आकर्षक पौधों को भी लगाने के लिए निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग को अनावश्यक तारों को हटाने और अन्य तारों को भूमिगत करने के लिए अनुमानित लागत बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें