फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर निकाली गई प्रभात फेरी, भक्ति गीतों से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार सुबह सिख समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। गुरु नानक देव की झांकी के साथ निकली प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शबद-कीर्तन और वाहेगुरु के सिमरन से पूरा सीमावर्ती नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी सुबह करीब सात बजे टेंपो स्टैंड से शुरू हुई। ढोल-मंजीरे की धुन पर श्रद्धालु गुरु नानक देव के भजनों का गायन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इसके बाद प्रभात फेरी भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव को नमन करते हुए अरदास की। इसके बाद प्रभात फेरी रामजानकी मंदिर चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान नगर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में वाहेगुरु के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव के प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। आयोजन के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह बॉबी, कवलजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हबीब खान, वैजू यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, सोनू गांधी और मनमीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें