फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उत्साह ऐसा की कम पड़ गई फूलों की माला

Mon, 22 Jan 2024 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शहर में फूलों की माल कम पड़ गई। एक दिन में करीब दो लाख के फूल बिक गए। दोपहर बाद शहर में कहीं फूल नहीं मिले। लोग इधर-उधर परेशान रहे। शोभायात्रा में लोगों ने पुष्प वर्षा की। हर कोई उत्सव को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की। शहर में फूल विक्रेता रामकेवल ने बताया कि दो लाख के फूल बिक गए हैं। दोपहर बाद शहर में फूल समाप्त हो गए। कई लोग वापस चले गए। इस बार फूलों की मांग अधिक रही। उन्होंने बताया कि दीपावली से ज्यादा कारोबार फूलों का हुआ है। तीन पहले से फूलों को मंगाया गया था। सोमवार को हर तरफ उत्सव का माहौल रहा। वहीं मोहनापुर के किराना कारोबारी राकेश जायसवाल ने बताया कि पत्तल भी कम हो गए। भंडारा अधिक स्थानों पर होने के मांग ज्यादा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें