फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभद्र टिप्पणी पर एतराज करने पर मनबढ़ों ने भाजपा नेता को पीटा

Sun, 15 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय आईपीएल चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे एक बीजेपी कार्यकर्ता की कुछ मनबढ़ों ने मामूली बात पर पिटाई कर दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल को देखने अस्पताल पहुंचे विधायक अस्पताल की व्यवस्था देख कर भड़के गए। उन्होंने डिप्टी सीएम से मोबाइल फोन से शिकायत कर चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी नगर निवासी लालमणि चौहान आईपीएल चीनी मिल में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रेलवे फाटक बंद होने के कारण वहीं रुक गए। आरोप है कि तभी दो बाइक सवार आए और अभद्र टिप्पणी करने लगे। टोकने पर मनबढ़ों ने लालमणि की पिटाई कर दी। माैके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर चौकी ले गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सिसवा में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमसागर पटेल को जानकारी मिली तो वह घायल को देखने अस्पताल पहुंच गए। जहां घायल के परिजनों ने कहा कि 45 मिनट इंतजार के बाद चिकित्सक आये तब जाकर इलाज शुरू हो सका। यह सुनकर विधायक भड़क गए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात करनी चाही तो वह मौके पर नहीं मिले। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सकों की लापरवाही और खराब व्यवस्था को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मोबाइल फोन के जरिये शिकायत की। जिस पर डिप्टी सीएम ने जल्द कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मारपीट के मामले में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, पुलिस दोनों मनबढ़ों को पकड़ थाने लाई है। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें