फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावन की रिमझिम गायब...तपन जेठ जैसी

Thu, 24 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जातीं युवतियां। 
विज्ञापन
महराजगंज। सावन को मानसून का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों के कारण सावन सूखा बीत रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को अप्रैल-मई से अधिक धूप की तपिश झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को 37 डिग्री अधिकतम तापमान जरूर रिकाॅर्ड हुआ, लेकिन 45 डिग्री गर्मी का लोगों को एहसास हुआ। दिन की कौन कहे रात में भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। पश्चिमी यूपी में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है जहां इन दिनों अनुमान से कहीं ज्यादा बारिश का दौर बना हुआ है।
वहीं पूर्वी यूपी की तराई का जिला महराजगंज बारिश के लिए टकटकी लगाए बैठा है। सावन माह प्रारंभ होने के पहले पूरे यूपी में मानसून सक्रिय हो गया, लेकिन बारिश की बात करें तो सावन के महीने में भी जिले में सिर्फ छिटपुट बारिश ही हुई।
विज्ञापन

सावन में स्थिति और बिगड़ती जा रही है और धूप की प्रचंडता के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा। बुधवार सुबह 5:30 बजे से ही धूप का ताप बढ़ता गया। सुबह 9 बजे के आसपास ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद समय के साथ इसमें वृद्धि होती गई।
तपिश भरी धूप का प्रभाव शाम 5 बजे तक बना रहा। इसके बाद रही सही कसर उमस ने निकाला और देर रात तक उमस से लोग परेशान रहे। सीलिंग फैन और कूलर तमाम जतन के बाद भी ठंडी हवा देने में विफल रहे और घर के भीतर लोग गर्मी से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें