फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमपोखरा समपार फाटक पर ओवरब्रिज बनने का सपना नहीं हो सका पूरा

Sun, 18 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब प्रेमपोखरा व धानी ढाला समपार फाटक पर ओवरब्रिज न होने से राहगीर परेशान रहते हैं। यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग वर्षों से हो रही है, लेकिन ओवरब्रिज को लेकर विभाग उदासीन है। समपार फाटक से ट्रेनों के गुजरने के दौरान जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी ओवरब्रिज की मांग की लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

आनंदनगर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित पर प्रेम पोखरा समपार फाटक बना हुआ है। रेलवे स्टेशन के पूरब व पश्चिम छोर पर बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इस रास्ते हजारों की संख्या में लोग रोजाना आते-जाते हैं। साथ ही सिद्धार्थनगर, धानी सहित 20 गांव के लोगों के आवाजाही का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने से विद्यालय जाने वाले छात्रों को भी समस्या से जूझना पड़ता है। मालगाड़ी आने के दौरान काफी देर तक फाटक बंद रहता है, जिससे छात्रों को विद्यालय पहुंचने में भी देरी होती है। इस रास्ते से फरेंदा खुर्द, रतनपुर, परगापुर, निरनामपूर्वी, निरनाम पश्चिमी, जमुहरा, धानी, सिकंदराजीतपुर सहित तमाम गांव के लोगों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने से लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें