फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया हाजीपुर का युवक

Sun, 18 Feb 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में शनिवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक गिरफ्तार किया गया। पुलिस देर शाम तक आरोपी से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर हो रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में हाजीपुर बिहार का एक युवक पहुंचा है। इसके बाद एसओजी टीम सक्रिय हुई। टीम ने वहां जांच शुरू की तो बायोमेट्रिक करने पर युवक पकड़ में आ गया। आरोपी अन्नू निवासी हाजीपुर बिहार दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम उसे तुरंत परीक्षा केंद्र से उठा ले गई। वहां परीक्षा देने वाले छात्र भी कुछ समझ नहीं सके। बाद भी यह बात धीरे-धीरे लोगों को पता चली तो सन्न रह गए। कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाकर वह अंदर प्रवेश कर गया था। परीक्षा भी दे रहा था, लेकिन आसपास जिले में हुई गिरफ्तारी के बाद कुछ इनपुट मिले, इसके बाद एसटीएफ ने महराजगंज पुलिस को संदेह होने की सूचना तो जांच हुई। इसके बाद यहां भी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी दी, इस पर आगे की जांच की जा रही है। वह किसके कहने पर यहां आया था, कितने रुपये में डील हुई थी आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया जाएगा। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में अनुक्रमांक 3780 987 सम्भारु निषाद पुत्र राजकुमार निवासी बेलटीकरा थाना पनियरा जनपद महाराजगंज के स्थान पर आरोपी परीक्षा दे रहा था। संदेह के आधार पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी से पूछताछ की गई पहले तो उसने भ्रामक जानकारी दी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनु निवासी हाजीपुर थाना हाजीपुर जनपद वैशाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें