फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ घाटों का निरीक्षण कर डीएम ने परखी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले उद्योग चौराहा स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सूचना पट्ट स्थापित करने को कहा। इसके बाद उन्होंने बलिया नाला स्थित छठ घाट का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती की जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाकर भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें