फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले को मिले 573 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला उद्योेग कार्यालय ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 (जीबीसी-5) की तैयारी तेज कर दी है। इस बार जिले को एक हजार करोड़ रुपये निवेेश का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 572.89 करोड़ का निवेश लगभग फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन

46 इकाइयों की प्रक्रिया पूरी कर 84 करोड़ रुपये से निवेश का श्रीगणेश भी विभाग कर चुका है। इसमें स्वास्थ्य, पर्यटन, सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश शामिल हैं। जीबीसी 5 के आयोजन से पहले इस शानदार प्रदर्शन ने प्रशासन का उत्साह बढ़ाया है।
महराजगंज के जीबीसी में पर्यटन, सौर उर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश अधिक मिल रहे हैं। कुल 111 संस्थाओं ने विभाग से ओएमयू प्रक्रिया पूरी की है। जिले की पहचान मुख्य रूप से बुद्ध से जुड़ाव और सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग है।
विज्ञापन

इस बार मिल रहे निवेश से आकलन किया जा रहा है कि पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सर्वाधिक निवेश मिलेगा। इसके अलावा तराई का यह जिला हल्दी, धान व गन्ने की खेती के लिए भी जाना जाता है। इसके लिहाज से प्रोसेसिंग युनिट का निवेश मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें