फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्यान विभाग को 75 क्विंटल आलू बीज मिला, आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग को इस बार 75 क्विंटल उन्नत किस्म का आलू बीज मिला है। विभाग ने इसके वितरण के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लहसुन बीज का वितरण बुधवार कार्यालय से शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी के अनुसार आलू की उन्नत प्रजातियों का बीज किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करनी होगी। आवेदन उद्यान विभाग कार्यालय और विकास खंड स्तर पर लिए जा रहे हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में बीज का पैसा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता था लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब किसानों को समायोजन के तहत सीधे बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें