फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 साल से नहीं सुलझा विवाद पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आधुनिक तकनीक से जमीन की पैमाइश के बावजूद 10 साल से भूमि विवाद का निस्तारण नहीं हो सका है। सात बार पैमाइश होने के बाद भी सीमांकन नहीं होने से आहत पीड़िता ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या सात निवासी अनुराधा देवी पत्नी दीपक कुमार ने 27 नवंबर को डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित प्रार्थनापत्र सौंपा।
विज्ञापन

मामला महुअवा गांव के गाटा संख्या 283 से जुड़ा है। अनुराधा देवी के अनुसार, इस जमीन पर उनका विधिक स्वामित्व है। विवाद के निस्तारण के लिए वह लंबे समय से तहसील और कचहरी के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले रभा बनाम सुरेश के नाम से वाद दाखिल किया गया था, जो तकनीकी कारणों से खारिज हो गया।
इसके बाद स्वामित्व स्थापित कर अनुराधा बनाम अखिलेश के नाम से नया वाद दाखिल कर पत्रावली दोबारा खुलवाई गई। उन्होंने प्रार्थनापत्र में कहा है कि वर्षों से न्याय के लिए भटकने के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुकी हैं। ऐसे में उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें